Bharmour

सीटू ने कुठेड हाइड्रो पॉवर प्रोजेक्ट की बैराज साईट पर किया गेट मीटिंग का आयोजन ……..

Spread the love

कुठेड़ हाईड्रो पॉवर प्रोजेक्ट की बैराज साइट पर बुधवार को सीटू यूनियन ने गेट मीटिंग की इस मौके पर सीटू यूनियन के प्रधान शोभन कपूर ने कामगारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सीटू यूनियन हमेशा कामगारों के हितों की लड़ाई लड़ती आई है और आगे भी लड़ती रहेगी उन्होंने कहा कि कामगार कुछ दूसरे लोगों के बहकावे में न आए क्योंकि कुछ दिनों के बाद कम्पनी छंटनी लिस्ट लगाएगी जिसकी लढाई केवल सीटू यूनियन ही लड़ सकती है उन्होंने कम्पनी के कामगारों से कहा कि मजदूरों की एकता के बलबूते ही हम कम्पनी प्रबंधकों से आपकी लड़ाई लड़ सकते है इसलिए सभी एकजुट रहें। #