Politics

राहुल गांधी के समर्थन में उतरे युवा काँग्रेस नेता साहिल ठाकुर …..

Spread the love

राहुल जी हम आपके साथ थे, हैं और हमेशा रहेंगे। इतिहास गवाह है कि जब-जब राहुल गांधी को दबाने की कोशिश की गई है तब-तब वो दोगुने जोश के साथ भाजपा से भिड़े हैं।यह शब्द भरमौर यूथ कांग्रेस नेता साहिल ठाकुर ने शनिवार को होली में कहे उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की एतेहासिक सफलता से बुरी तरह डरी भाजपा ने आज जो ग़ैरलोकतांत्रिक ढंग से उनकी लोक सभा सदस्यता ख़त्म की है, इस से आज ही 2024 के चुनाव में UPA की जीत की नींव रख दी है उन्होंने कहा कि तानाशाह हुकूमत सिर्फ सदस्यता छीन सकती है राहुल गांधी की आवाज़ नहीं।उनकी आवाज यूँ ही बुलंद रहेगी काँग्रेस पार्टी यह मुद्दा देशभार में लेकर जाएगी उन्होंने कहा कि राहुल गांधी संसद सदस्यता जानबूझकर ख़त्म की गई है जिसके तीन प्रमुख कारण पहला राहुल लगातार मोदी के खिलाफ बोल रहे है दूसरा भारत जोड़ो यात्रा की कामयाबी से भाजपा घबराई हुई है और तीसरा राहुल सीधे तौर पर अडानी के घोटालों पर बोल रहे हैं