चम्बा के जडेरा और सिलाघराट में खसरा फैलने के कारणों का का पता लगाने के लिए शिमला से टीम चम्बा पहुची …
नेक सिंह ठाकुर (चम्बा) विधानसभा क्षेत्र चंबा में खसरा फैलने का कारणों का पता लगाने के लिए पहुंची शिमला की चार सदस्यों की टीम ने जड़ेरा और सिल्लाघ्राट क्षेत्र से अमूमन पांच सैंपल एकत्रित किए हैं। इन सैंपलों को टीम गोल्ड चैन में टांडा मेडिकल कॉलेज भेजा जाएगा। जिसकी रिपोर्ट के आधार पर ही इसका खुलासा होगा कि आखिकार खसरे के अलावा कहीं अन्य बीमारी से तो बच्चे पीड़ित नहीं हैं। बहरहाल, शिमला से पहुंची टीम के अलावा नौ टीमें क्षेत्र के प्रत्येक घर में जाकर बुखार, जुकाम और खांसी से पीड़ित संक्रमितों की तलाश में डटी हुई है। टीम ने खुलासा किया है कि मेडिकल कॉलेज चंबा में सामने आए चार मामलों के बाद बढ़ रहे मामलों में अब कमी आई है। गौर रहे कि जिला चंबा में खसरा संक्रमितों के मामले आने के बाद प्रदेश सरकार द्वारा शिमला से विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम का गठन कर प्रभावित क्षेत्र का दौरा करके अपनी रिपोर्ट तैयार करने को लेकर निर्देश जारी किए हैं। इसी के तहत शिमला से वीरवार को टीम चंबा पहुंच गई। टीम ने स्वास्थ अधिकारियों की टीम ने संक्रमित बच्चों का डाटा एकत्रित किया। जिसकी जानकारी सीएमओ, बीएमओ द्वारा उन्हें प्रदान की गई। शुक्रवार को टीम जड़ेरा और सिल्लाघ्राट क्षेत्र में पहुंची। बीते चार दिनों से ये टीमें घर-घर सर्दी-जुकाम, बुखार, खांसी से पीड़ित बच्चों की तलाश में डटी हैं। खैर, टीम ने क्षेत्र का दौरा कर अपने स्तर पर जांच की है। देरशाम तक टीम वापिस जिला मुख्यालय तक नहीं पहुंच पाई थी। शिमला से आई टीम में शामिल डॉ. विक्रम कटोच ने बताया कि तक जो भी बच्चे खसरा बीमारी से पीड़ित मिले हैं। ये सभी बच्चे घूमंतु समुदाय से संबंधित हैं। जोकि गर्मियों और सर्दियों के सीजन में अलग-अलग स्थानों में रहते हैं। ऐसे में उनके बच्चों का टीकाकरण नहीं हो पाया है। इसमें समुदाय की गल्ती भी देखने को मिल रही है। क्योंकि अभिभावकों ने जन्म के उपरांत अपने बच्चों का संपूर्ण टीकाकरण नहीं करवाया। इसके चलते बच्चे इस संक्रमण की चपेट में आ गए। उन्होंने लोगों से आवाह्न किया है कि बच्चों को बुखार, खांसी, जुकाम, शरीर पर दाग धब्बे आते है तो इसे हल्के में न लेते हुए तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर चिकित्सक का परामर्श अवश्य हैं। बताया कि संक्रमित पाए गए बच्चों का उपचार चला हुआ है, जो जल्द स्वस्थ होंगे। #TeamfromShimlareachedChambatofindoutthereasonbehindoutbreakofMeaslesinChamba#Fourmemberteamwillfindoutthecausesofmeaslesoutbreak
