Bharmour

भारी बारिश के चलते गरोला के पिल्ली गांव में आई दरारें कभी भी जमींदोज हो सकता हैं घर ….

Spread the love

जनजातीय क्षेत्र भरमौर की ग्राम पंचायत गरोला के पिली गांव में भारी बारिश के चलते एक घर में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई है बता दे कि वीरवार को जनजातीय क्षेत्र भरमौर में हुई बारिश के चलते इस मकान में दरारें आई हैं यह मकान पिली गांव के प्यार चंद का बताया जा रहा है और इस मकान से जितना भी सामान था वह वीरवार शाम को बाहर निकाल दिया गया है प्यार चंद का कहना है कि यह मकान कभी भी जमींदोज हो सकता है उधर ग्राम पंचायत गोरला के उपप्रधान शिव कुमार ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द राजस्व विभाग इस क्षतिग्रस्त मकान का मुआयना करें और प्रभावित परिवार को मुआवजा व फौरी राहत प्रदान की जाए #HouseonthevergeofcollapseinGaroladuetoheavyrains#Thevillagersvacatedthehouse