Crime

मर्तक राजकुमार उर्फ़ गणेशु की पत्नी पर आत्महत्या के लिए उकसाने पर मामला दर्ज …

Spread the love

ट्राइबल टुडे भरमौर
उपमंडल मुख्यालय भरमौर में पत्नी की प्रताडना से तंग आकर पति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है मृतक की पहचान राज कुमार उर्फ गणेशू पुत्र पादी राम निवासी घडोह ग्राम पंचायत न्याग्रां तहसील होली के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतू मेडिकल काॅलेज चंबा भिजवा दिया है। पुलिस ने मृतक की सास के ब्यान पर बेटी के खिलाफ दामाद को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। खबर की पुष्टि पुलिस थाना प्रभारी भरमौर हरनाम सिंह ने की है जानकारी के अनुसार उपमंडल मुख्यालय में बर्गर शाॅप चलाने वाला राज कुमार उर्फ गणेशू की बहन ने पुलिस थाना भरमौर में शनिवार को उसके लापता होने की रपट दर्ज करवाई थी। उधर, रविवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि कुईं जंगल में पेड से एक व्यक्ति का शव लटका हुआ है। सूचना पाते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहंुची। साथ ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहंुच गए। मौके पर पहंुची मृतक की मां और बहन ने राज कुमार उर्फ गणेशू की हत्या होने का शक जाहिर किया है। लिहाजा मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मौके पर फारेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर बुलाई गई और उनकी मौजूदगी में पेड से लटके शव को नीचे उतारा और फारेंसिक टीम ने मौके का दौरा कर साक्ष्य एकत्रित किए है। उधर, पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भरमौर पहंुचाया। जहां पर परिजनों ने मृतक की पत्नी को मौके पर बुलाने की बात कही। लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस ने पत्नी को मौके पर ना लाने की बात कही और इसी दौरान परिजनों ने मृतक की पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज करने की बात कही और दो टूक कहा कि अगर ऐसा नहीं किया जाता है, तो शव को नहीं लेंगे। इस बीच मृतक के सास और सुसर भी कांगडा से मौके पर पहंुचे। इस दौरान मृतक की सास द्वारा पुलिस को दिए गए ब्यान के आधार पर यह मामला दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार मृतक की पत्नी ने पुलिस थाना भरमौर में 26 अप्रैल को एक शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें राजकुमार की पत्नी ने इसके खिलाफ मारपीट का आरोप लगाया था। जिस पर पुलिस ने पत्नी का मेडिकल आदि करवाने की प्रक्रिया भी निपटा ली थी। इस बीच राज कुमार उर्फ गणेशू लापता हो गया था।