Tribal

हमला..होली के तियारी गांव में जंगली भालू के हमले से एक व्यक्ति घायल बाल बाल बची जान

Spread the love
हमला..होली के तियारी गांव में जंगली भालू के हमले से एक व्यक्ति घायल बाल बाल बची जान जनजातीय क्षेत्र भरमौर की ग्राम पंचायत कुठेड़ के अंतर्गत आने वाले तियारी गांव के रहने वाले सुनील कुमार पर सोमवार को जंगली भालू ने हमला कर दिया इस हमले में सुनील कुमार गंभीर रूप से घायल हुआ है बताया जा रहा है कि सुनील कुमार अपने गांव के पास त्रिवेणी घाट में किसी जरूरी कार्य से निकला था वहीं पर एक मादा भालू ने अपने बच्चे सहित सुनील पर हमला कर दिया सुनील का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होली में प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे चम्बा रैफर कर दिया गया है उधर वन परिक्षेत्र अधिकारी होली सुरेश शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सरकारी मापदंडों अनुसार जो भी मुआवजा बनेगा वो सुनील कुमार को दिया जाएगा।