चंबा के साहो में भारी बारिश के बीच गद्दी कल्याण सभा ने किया एक बेजुवान का रेस्क्यू
ट्राइबल टुडे चम्बा जिला चम्बा की ग्राम पंचायत सिल्लाघ्राट से 10 किलोमीटर दूरस्थ स्थित किलोड़घार की ढ़ांक में फंसे लावारिश बैल को गद्दी कल्याण सभा सिल्लाघ्राट की टीम ने रेस्क्यू कर बचाने में कामयाबी हासिल की है। टीम द्वारा तीन घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद ढ़ांक में फंसे बैल को सुरक्षित बाहर निकाल कर उसे उपचार दिया गया। जिससे अब उसकी हालत में सुधार है। सभा के पदाधिकारियों ने मवेशियों को लावारिश जंगलों में छोड़ने वाले ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाही की मांग उठाई है। गद्दी कल्याण सभा सिल्लाघ्राट के अध्यक्ष छिंदू राम ने बताया कि उन्हें सोमवार शाम फोन के जरिए किलोडघार की ढ़ांक में एक बैल के फंसे होने की सूचना मिली। जिसके बाद उन्होंनें एक टीम का गठन किया। टीम में सोभिया राम, केहर सिंह, तिलक राज, बुधिया राम, जयगोपाल, जर्म सिंह, त्रिलोक राज, ब्यासदेव और नरेश कुमार शामिल रहे। मंगलवार सुबह भारी बारिश के बीच टीम सदस्य बैल को रेस्क्यू करने को अल सुबह घर से रवाना हुए। दस किमी का पैदल सफर तय करने के बाद टीम सदस्य मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद बैल को रेस्क्यू करने बाद उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया कर उसे उपचार दिया गया। सभा के मुख्य सलाहकार केहर सिंह राठौर ने प्रशासन से मवेशियों को जंगलों में लावारिश छोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाही की मांग उठाई है। #SuccessfulrescueofabullinChamba‘sSahu #GaddiKalyanSabhasavedthelifeofaspeechless
