भरमौर की राडी पंचायत के बीमार सचिन के इलाज का खर्च –उठाएगी प्रदेश सरकार — सुरजीत भरमौरी


ट्राइबल टुडे भरमौर
विधानसभा क्षेत्र भरमौर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत राडी के गाँव कुमलाड़ी के युवक सचिन के इलाज व ऑपरेशन का पूरा खर्च हिमाचल सरकार उठाएगी युंका नेता सुरजीत भरमौरी ने इसकी जानकारी शोसल मीडिया के माध्यम से दी है उन्होंने बताया है कि बल्ड कैंसर से पीड़ित इस युवक के इलाज की मांग उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से की थी और उन्हें अवगत करवाया था कि करीब 20 लाख का खर्च इसके इलाज में होगा उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने उनकी फरयाद सुन ली है और अब सचिन के इलाज और ऑपरेशन का खर्च प्रदेश सरकार उठाएगी उन्होंने बताया कि सरकार की और से परिजनों को पीजीआई चंडीगढ़ से अनुमानित राशि का प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कहा गया था जिसे देखने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आठ मई से पहले ने आठ मई से पहले पूरा पैसा मुख्यमंत्री राहत कोष से पीजीआई चंडीगढ़ ट्रांसफर करने के निर्देश अधिकारियों को दिए है उन्होंने इस नेक कार्य के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार जताया है और सचिन के सफल ओप्रशन की कामना की है।
