chamba

रुहनकोठी में सड़क निर्माण लोगों के लिए बना मुसीबत PWD से खेतों को सुरक्षा दीवार लगाने की मांग…….

Spread the love

रुनुहकोठी में बन रही सड़क सारणी से सामरा में हो रही धांधली ओर ठेकेदार की मनमानी से वहां के स्थानीय निवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ठेकेदार देशराज एंड कंपनी द्वारा सड़क निर्माण में बरती जा रही लापरवाही से होने वाले नुकसान से लोगो में भारी रोष है लोगों के खेत, रास्ते, स्लाइड हो रहे है परन्तु उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है वहां के स्थानीय निवासी अश्वनी कुमार सोई सुनील कुमार कुलदीप चंद परवीन सोई उत्तम चंद त्रिलोक शर्मा राजकुमार अजय अत्री सुधीर कुमार का कहना है कि जब सड़क निर्माण शुरू हुआ था तब लोगों के कच्ची फसल को कुचला गया था और आश्वाशन दिया गया था कि खेतो को प्रोटेक्शन लगा दी जाएगी परंतु देश राज एंड कंपनी इसके बिल्कुल विपरीत दिशा में कार्य कर रही ना कोई प्रोटेक्शन लगाई गई हालांकि मक भी लोगों के खेतों में फेंक दिया है जिसका खामियाजा अब सभी ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है युवा आज़ाद क्लब सामरा के अध्यक्ष अश्वनी कुमार सोई का कहना है की यहां मौके पर मौजूद कंपनी के अधिकारी को इस बात से बार बार अवगत करवाया गया लेकिन इनके कानो तक जूं ना रेंगी हालांकि भरमौर प्रशासन को भी इस बात से अवगत करवाया गया लेकिन कोई भी अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं हुआ अब सभी ग्रामीणों का कहना है कि इस बार भी प्रशासन सोया रहा तो सभी ग्रामीण उग्र आंदोलन का रास्ता अपनाएगी लोगों की मांग में की सड़क निर्माण उचित व्यवस्था से हो ओर लोगों के खेतों ,स्कूलों ,ओर रास्तों को प्रोटेक्शन दी जाएं साथ ही सड़क निर्माण में हो रही देरी पर भी संज्ञान लें । #RoadconstructionbecameaprobleminRuhankothi#Peopleraisedthedemandtoinstallsecuritywalltothefield