Bharmour

सहकारी बैंक के निर्देशक और जिला परिषद सदस्य ललित ठाकुर ने भरमौर में की प्रेस कान्फ्रेस…

Spread the love

राज्य सहकारी बैंक के निदेशक ललित ठाकुर ने मंगलवार को भरमौर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की इस मौके पर ललित ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने की बात इससे पहले मंगलवार सुबह विधानसभा क्षेत्र भरमौर के प्रवेश द्वार मैहला पुल पर कांग्रेसियों ने ललित ठाकुर का स्वागत करने के बाद ललित ठाकुर का काफिला भरमौर पहुंचा जहां ललित ठाकुर के समर्थकों ने भरमौर बाजार में रैली निकाली बाजार में रैली निकाली और चौरासी परिसर में जाकर माथा टेका उसके बाद ललित ठाकुर ने लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का वह तहे दिल से आभार जताते हैं उन्होंने कहा कि जो जिम्मेवारी उन्होंने मुझे सौंपी है उससे पार्टी निसंदेह भरमौर में कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी उन्होंने कहा कि वह फिर शिमला जाने वाले हैं और शिमला में जाकर वह भरमौर की मुख्य समस्याएं हैं उन से मुख्यमंत्री को अवगत करवाएंगे और उसके बाद फिर विधानसभा क्षेत्र भरमौर का दौरा करेंगे जिसमें वह विभिन्न पंचायतों में जा जाकर लोगों की समस्याओं को सुनेंगे उन्होंने इस मौके पर कहा कि वह मुख्यमंत्री से मणिमहेश यात्रा का स्वरूप बदलने की भी बातें करने वाले हैं उनसे जब कांग्रेस के कई लोगों की वहां पर उपस्थित न होने की बात पूछी गई तो उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में किसी को बुलाया नहीं गया है और जो भी आया है वह अपनी मर्जी से आया है उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी ने जिस प्रत्याशी को टिकट दिया था हम सब ने उसके लिए काम किया है और अब वह चाहते हैं कि अगर सरकार ने उन्हें यह जिम्मेवारी सौंपी है तो भरमौर के सभी कांग्रेसी एकजुट होकर पार्टी के लिए काम करें और आने वाले लोकसभा चुनावों में भाजपा का भरमौर से सफाया कर दें उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि वह गैर जनजातीय क्षेत्र से नहीं है जब बल्कि उनके जो पुराने घर है वह भरमौर के मलकोता गांव में है और उनके परिवार के लोग हैं आज भी मलकौता गांव में रहते हैं उनका कहना था कि गैर जनजातीय क्षेत्र हो चाहे जनजातीय क्षेत्र हो चाहे क्षेत्र हो वह हर क्षेत्र में विकास को लेकर आगे बढ़ेंगे और उन्हें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू उनकी मांगों को गंभीरता से लेंगे। #lalitthakurinbharmour#lalitthakurpressconfrence