जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी घाटी को जिला मुख्यालय से जोड़ने के लिए लोनिवि द्वारा युद्ध स्तर पर कार्या चलाया हुआ है..
श्याम ठाकुर पांगी
जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी घाटी को जिला मुख्यालय से जोड़ने के लिए लोनिवि द्वारा युद्ध स्तर पर कार्या चलाया हुआ है। लेकिन लगातार हो रही बारिश व बर्फबारी के कारण विभाग की टीम काफी दिक्कतें पेश आ रही है। वहीं सोमवार देररात को साच-पास को बाहल करने गई एक लोनिवि की मशीन पर हिमखंड गिर हुआ है। घटना सोमवार रात की है जब देरशाम तक विभाग के मशीन आपरेटर ने मरथालू नाम नाले में कार्या किया तो मशीन को साईड में सड़क के किनारे पार्क कर दिया। देररात को हुई बर्फबारी के कारण आए हिमखंड़ ने मशीन को अपने चपेट में ले लिया। गनीमत यह रही की हादसा रात के समय पेश आया हुआ है। यदि दिन को आता तो जानमाल का नुकसान हो सकता है। मौसम ने लगातार पांगी घाटी में करवट बदला हुआ है। जिस कारण विभाग की टीम को मार्ग को बहाल करने में काफी दिक्कतें पेश आ रही है। वहीं इस बार उम्मीद है कि साच-पास जून के अंतिम माह तक बहाल हो सकता है। मौजूदा समय में साच-पास बहाल की बात की जाए तो पांगी घाटी की ओर से केवल 18 किलोमीटर बहाल हुआ है। वहीं चंबा की ओर से कर्थ नाले के समीप पहुंच गए है। वहीं पांगी लोनिवि के अधीशासी अभियंता मोहिन्द्र ठाकुर ने बताया कि बारिश व बर्फबारी के कारण विभाग की टीम केा साच-पास को बाहल करने में काफी दिक्कत आई हुई है। उन्होंने बताया कि मरथालू नाले का चार बार हिमखंड गिर चुका है। वहीं बीते दिन फिर से हिमखंड गिरने से विभाग की मशीनरी उसकी चपेट में आई हुई है।
