Bharmour

विकास ठाकुर जोनू का नया गाना कल्ले कल्ले जाना बन्देया यूट्यूब पर रिलीस …

Spread the love

भरमौर के युवा गायक विकास ठाकुर जोनू का नया गाना 13 मई शनिवार शाम को उनके चैनल विकास ठाकुर जोनू यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है | गाने का टाइटल है कल्ले कल्ले जाना बंदेया ( जीवन की हकीकत) | इस गाने को उन्होंने खुद ही लिखा है और खुद ही कंपोज किया है और जिसका म्यूजिक शिमला के आशीष और अंकित ने दिया है | इस गाने में जीवन का कड़वा सच और हकीतत को बहुत ही खुबसूरत तरीके से प्रस्तुत किया गया है | और सबसे खास बात ये है कि उन्होंने इस बार गाने की वीडियो भी खुद ही बनाई है | जिसको शूट उनके साथी कैमरा मैन अजय लोटिया ने किया है | और गाने की डायरेक्शन और एडिटिंग भी विकास ने ख़ुद ही की हैं| अपने साथियों के साथ उन्होंने होली घाटी के वन्नतू नामक स्थान में रावी नदी के किनारे गाने की सूटिंग की गई है| आप यूट्यूब पर जा कर पूरा गाना सुन और देख सकते हो | ट्राइबल टुडे टीवी से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि गाने को जरूर देखें और ज्यादा से ज्यादा शेयर करें | और अपना प्यार और आशीर्वाद दें | इससे पहले भी विकास ठाकुर जोनू ने बहुत गाने लिखे हैं और गाए हैं| 2019 मे इन्होंने अपना पहला गाना शिव भजन हर हर महादेवा निकाला था | उसके बाद उन्होंने पहाड़ी गाना भरमौरा रोनका लगी , यारा दी नाटी, माता भजन तेरी दिल से है पुकार मईया, और कजो मेरा तें दिल थोड़ा , गाने गाए हैं । पर इस बार उन्होंने कुछ अलग करने की कोशिश की है जिसमे इन्होंने सच में कुछ अलग किया है| जीवन की हकीकत का उल्लेख उन्होंने इस गाने में किया है | बता दें कि विकास ठाकुर जोनू होली तहसील की पंचायत देओल के निवासी है | और वर्तमान समय में वह शिक्षा विभाग में मल्टी टास्क वर्कर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं ओर साथ में हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी से प्राइवेट MA कर रहे है| ओर इनका कहना है कि लिखना और गाना मेरा शौक है और में ऐसे ही लिखता और गाता रहूंगा | ओर अपने शोक के साथ भविष्य में ऐसे ही नए नए गाने लाता रहूंगा | #vikasthakurnewsonghrileej#vikasThakurnewsong