Bharmour

चम्बा भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लाहल ढांक से गिरी कार चालक की मौके पर मौत…..

Spread the love

भरमौर। चंबा- भरमौर एनएच पर पर कार के अनियंत्रित होकर बुढढल नाले में जा गिरने से चालक की मौत हो गई। कार में एक ही व्यक्ति सवार था मृतक की पहचान सुभाष कुमार वासी गांव मलकौता के तौर पर की गई है। पुलिस ने चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भरमौर अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के विस्तृत कारणों की जांच आरंभ कर दी है। उधर, एएसपी चंबा विनोद कुमार धीमान ने भरमौर एनएच पर लाहल कंध के पास कार के नाले में गिरने से चालक के मारे जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि भरमौर थाना में मामला दर्ज कर दुर्घटना को लेकर नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। #caraccsidentinbharmour #roadaccsidentinchambabharmourroad