chamba

एचआरटीसी के निदेशक सुरजीत भरमौरी ने की क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाक़ात कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई चर्चा ………

Spread the love

ट्राइबल टुडे चम्बा
आज क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी जिला चम्बा कार्यालय का दौरा किया व जिला चम्बा के विभिन्न विभिन्न हिमाचल पथ परिवहन निगम से जुड़े मुद्दों को लेकर अधिकारीयों व कर्मचारियों से बैठक की जिसमे बहुत से सुझाव व जनता की परिवहन निगम से जुडी समस्याओं से निगम के अधिकारीयों को अवगत कर उनका शीघ्र समाधान करने का आग्रह किया, साथ ही अधिकारीयों ने जिला चम्बा से जुडी सामस्याओं से अवगत करवाया जिनके समाधान के लिए मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री के समक्ष रख कर समाधान किया जाएगा साथ ही हर मुद्दे को प्रमुखता से बोर्ड ऑफ़ डायरेटर्स की बैठक में उठाकर समाधान किया जाएगा!
जिला चम्बा हिमाचल पथ परिवहन निगम की वर्क शॉप में मेकेनिकल स्टाफ की कमी को पूरा करना, वर्कशॉप को मॉर्डन वर्कशॉप बनाना, व प्रदेश में शीघ्र नई बसें आने पर चम्बा डिपो व पांगी घाटी के लिए नई बसें व मिनी बसें आये इसके लिए प्रयास किए जाएगे!
जिला चम्बा के 6 लॉन्ग रूटों पर चलने बाली बसों का पंजाब कोरिडोर से होकर जाने की बजह से माताओं व बहनो को किराये में 50% छुट से बंचित रहना पड़ता है इस मुद्दे को पिछली बैठक में प्रमुखता से उठाया है जल्द ही जिला चम्बा के सभी रूटों पर महिलाओं 50% किराये की छुट मिलेगी!
भरमौर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बर्षों से बंद पड़ी
चम्बा से सुनारा कुण्डी हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सेवा पुनः शुरू करने का आग्रह किया, जो शीघ्र शुरू होगी!
चम्बा से छतराड़ी हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सेवा शीघ्र शुरू होगी! व जनता की मांग पर समयसारिणी में भी उपरोक्त दोनों रूटों बदलाव करने पर चर्चा की गई!
किलाड पांगी से हिलोर सहली हिमाचल पथ परिवहन निगम टेपो ट्रेवलर को जनता की मांग पर जल्द शुरू करने के लिए RM केलांग से आग्रह किया है,जो जल्द शुरू होगी नायाग्राम होली से फहटार हिमाचल पथ परिवहन निगम बस सेवा के समय सारणी में होली से समयसारणी में बदलाब के लिए कई लोगों ने आग्रह किया था शीघ्र ही नायग्राम फटाहर बस सेवा होली मुख्यालय से अब 3:50 pm की जगह 4:15 pm से चलेगी मणीमहेश यात्रा को लेकर हिमाचल पथ परिवहन निगम की स्पेशल बसों को चालने के लिए अधिकारीयों को जल्द पूरा रोड मैप तैयार करने का आग्रह किया है!
आने बाले समय में चम्बा भरमौर की गरीब जनता के लिए भरमौर चम्बा से हरिद्वार बस सेवा,
व भरमौर से कांगड़ा वाया जोत दिन को बस सेवा शुरू करने के प्रयास किए जाएगे ताकि क्षेत्र की गरीब जनता को HRTC की बस सेवा का लाभ मिल सके!