chamba

चंबा की एक महिला पर भालू ने किया जानलेवा हमला मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज ….

Spread the love

ट्राइबल टुडे
चंबा: जंगल में घास लेने के लिए जा रही रही महिला पर भालू ने हमला कर दिया। महिला की चीख पुकार को सुनकर आस पास के लोग मदद के लिए पहुंचे। तब जाकर महिला की जान बच पाई। अन्यथा भालू महिला को मारने के लिए जानलेवा हमला कर रहा था। हालांकि महिला इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां पर विशेषज्ञों ने महिला के जख्मों का ईलाज किया। घायल महिला की पहचान गुड्डी देवी पत्नी पूर्ण चंद निवासी गांव पुंदला डाकघर कुपाहड़ा के रूप में हुई है। जोकि वीरवार को अपने घर के साथ लगते रौणी जंगल में घास लेने गई थी। उसी दौरान जंगल से भालू ने निकलकर उसके उपर झपट पड़ा। महिला ने अपनी मदद के लिए जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। उसकी आवाज को सुनकर आस पास के लोग तुरंत वहां पहुंच गए। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अशोक कौशल ने बताया कि घायल महिला का उपचार अस्पताल में चल रहा है।