chamba

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ इकाई होली का गठन पवन कुमार डलैल बने प्रधान

Spread the love

ट्राइबल टुडे
भरमौर:बुधवार को अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ इकाई होली के चुनाव लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह होली चंबा में चुनाव अधिकारी अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ चम्बा, श्री अजय जरयाल अध्यक्ष अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ चम्बा की देखरेख में संपन्न हुए जिसमें जिसमें विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने भाग लिया ! चुनाव प्रक्रिया के दौरान सर्वसम्मति से राजस्व विभाग में अधीक्षक ग्रेड- 2 के पद पर कार्यरत श्री पवन कुमार डलैल को होली इकाई का प्रधान, जल शक्ति विभाग में कार्यरत श्री दीना नाथ को महासचिव तथा लोक निर्माण विभाग में कार्यरत श्री गलोरा राम को उपाध्यक्ष के पद पर निर्वाचित घोषित किया गया । इस दौरान श्री रविन्द्र कुमार, श्री सन्नी ठाकुर, श्री ओम राज, श्री कल्याण सिहं, श्री प्रेम चन्द, श्री विघाधर आदि उपस्थित रहे । नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री पवन कुमार डलैल तथा महा सचिव दीना नाथ द्वारा समस्त कर्मचारियों का धन्यवाद करते हुए आश्वासन दिया कि वह अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाएंगे ! उन्होंने यह भी अवगत करवाया कि वह जल्दी ही होली इकाई का विस्तार करेंगे !