जिला चंबा के प्रगतिशील किसान बागबान धारो राम देश की राजधानी दिल्ली में सम्मानित होंगे
चम्बा:जिला चंबा के प्रगतिशील किसान बागबान धारो राम देश की राजधानी दिल्ली में सम्मानित होंगे जिला चंबा से वह एकमात्र किसान बागबान है जिनका चयन सामान समारोह के लिए हुआ है देश भर के विभिन्न राज्यों से चयनित 20 किसानों बागवानों को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी सम्मानित करेंगे सम्मान समारोह में पंजाब, उत्तराखंड ,जम्मू कश्मीर समेत हिमाचल के विभिन्न जिलों के किसानों बागवानों का चयन किया गया है जिन्हे अंबेडकर भवन दिल्ली में 6 से 8 दिसंबर तक सामान समारोह में सम्मानित किया जाएगा भारत सरकार के आदेश अनुसार खेती बाड़ी और फलों से अधिक से अधिक उत्पादन के लिए लोगों को जागरुक कर उन्हें स्वाबलंबी बनाने के लिए यह प्रयास किया जा रहा है इसी क्रम में हिमाचल पंजाब उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर के किसानों का चयन किया गया है जिला चंबा के पधरुई गांव निवासी धारो राम पुत्र ज्ञान चंद डाकघर कीड़ी का चयन भी इसी के लिए हुआ है धारो राम ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि उनके लिए गर्व की बात है कि उनका चयन इसके लिए हुआ है उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 में भी उन्हें बागवानी और 2011 में उन्हें कृषि विभाग की ओर से प्रगतिशील किसान बागबान का पुरस्कार मिला है और अब केंद्रीय मंत्री के हाथों पुरस्कार पाने को लेकर मैं बेहद उत्सुक हूं।
