कुलदीप पठानिया 12 दिसंबर को कुडेरा-ककीरा पेयजल योजना का करेंगे लोकार्पण विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का प्रवास कार्यक्रम जारी
चंबा 9 दिसंबर
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत ककीरा में 12 दिसंबर को कुडेरा-ककीरा उठाऊ पेयजल योजना का लोकार्पण करेंगे।
विभागीय प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा अध्यक्ष 12 दिसंबर को ककीरा में ककीरा-कटलू संपर्क मार्ग का शिलान्यास करने के साथ कुडेरा-ककीरा उठाऊ पेयजल योजना का लोकार्पण भी करेंगे।
उन्होंने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष के जारी प्रवास कार्यक्रम के अनुसार वे 13 दिसंबर को चंबा विधानसभा क्षेत्र के तहत बगोथा में आयोजित होने वाले ‘एग्री-फैस्ट’ में मुख्य अतिथि होंगे।
विधानसभा अध्यक्ष 14 दिसंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला
