chamba

विधानसभा अध्यक्ष 14 दिसंबर को करेंगे  ध्रूंबनेट सीसे स्कूल के वार्षिक समारोह की अध्यक्षता 

Spread the love

विधानसभा अध्यक्ष 14 दिसंबर को करेंगे  ध्रूंबनेट सीसे स्कूल के वार्षिक समारोह की अध्यक्षता 

15 दिसंबर को कुडेरा-ककीरा उठाऊ पेयजल योजना का  होगा लोकार्पण

चंबा, 13 दिसंबर

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 14 दिसंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ध्रूंबनेट के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करेंगे। 
विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा अध्यक्ष 14 दिसंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ध्रूंबनेट के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता  करने के पश्चात दोपहर बाद लूहनी से भराणा दा बासा संपर्क मार्ग का भूमि पूजन भी करेंगे।
उन्होंने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष के जारी प्रवास कार्यक्रम के अनुसार  वे 15 दिसंबर को  ककीरा में ककीरा-कटलू संपर्क मार्ग का शिलान्यास करने के साथ कुडेरा-ककीरा उठाऊ पेयजल योजना का लोकार्पण भी करेंगे। 
कुलदीप सिंह पठानिया 16 दिसंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खरगट के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करेंगे और दोपहर बाद दुढाला से समलूना संपर्क मार्ग का भूमि पूजन करेंगे।
उन्होंने बताया कि 17 दिसंबर को विधानसभा अध्यक्ष राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोला के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करेंगे।