chamba

चालकों ने की स्टेयरिंग छोड़ो हड़ताल, जिले भर में आज भी नहीं दौड़ेंगे ट्रक

Spread the love

जिला चंबा की सड़कों पर आज वीरवार को ट्रक ऑपरेटर गाड़ियां नहीं दौड़ाएंगे। निजी बस सेवाएं मिलती रहेंगी। इसके अलावा टैक्सी चालक असमंजस में हैं।
राज्य कार्यकारिणी के आदेशों का इंतजार निजी बस चालक और टैक्सी चालक कर रहे हैं। ट्रक ऑपरेटरों ने बुधवार से आंदोलन शुरू कर दिया है। भरमौर-पठानकोट नेशनल हाईवे के गोली जीरो प्वाइंट में ट्रक चालकों ने दोपहर 12 बजे स्टेयरिंग छोड़ो हड़ताल कर दी। इस दौरान करीब 50 ट्रक हाईवे किनारे खड़े हो गए। सूचना मिलते ही बनीखेत पुलिस चौकी से टीम मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करवाया। वहीं, ट्रक चालकों का कहना है कि वे अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। बताया कि केंद्र सरकार ने नया कानून बनाया है। इसमें हिट एंड रन मामले में वाहन चालकों को 7 साल कारावास और 10 लाख तक जुर्माने का प्रावधान किया गया है। इसके लिए पहले भी हड़ताल की जा चुकी है। बावजूद इसके सरकार ने कानून में कोई संशोधन नहीं किया है। बुधवार को ट्रक चालकों ने गोली के समीप ही वाहन खड़े कर दिए। इस दौरान आवाजाही कर रहे ट्रक चालकों से आंदोलन के लिए सहयोग मांगा और गोली बाजार के समीप ट्रक खड़े कर दिए गए हैं। वहीं, ट्रक ऑपरेटरों की हड़ताल के चलते अब पेट्रोल पंपों में आंशिक भीड़ जुटना शुरू हो गई है,