Bharmour

गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

Spread the love

अतिरिक्त उपायुक्त नवीन तंवर ने की अध्यक्षता

भरमौर,18 जनवरी
उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त भरमौर नवीन तंवर की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ने सभी विभागीय अधिकारियों को गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन से संबंधित तैयारियों को तय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह भरमौर हेलीपैड में मनाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रातः 11 बजे मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा और परेड का निरीक्षण करने के उपरांत पुलिस, एन.सी.सी. तथा एन.एस.एस. की टुकड़ियों एवं स्कूलों के बच्चों द्वारा प्रस्तुत मार्च पास्ट की सलामी ली जाएगी।
उन्होंने बताया की इस दौरान परेड के बाद सांस्कृतिक और देशभक्ति से संबन्धित कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
बैठक में खंड विकास अधिकारी अनिल गुराड़ा , तहसीलदार तेजराम, तहसीलदार होली आशीष शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
000