हिमाचल चंबा के मेपल पेड़ों की लकड़ी के अवैध कटान मामले के चीन से जुड़े तार
ट्राइबल टुडे चंबा
चंबा के मेपल पेड़ों की लकड़ी के अवैध कटान मामले के चीन से जुड़े तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पकड़े गए नेपाली मूल के लोगों से टीम ने पकड़ी है सात लाख से अधिक की नकदी
चीन से ही आती थी मेपल लकड़ी को लेकर मांग, नेपाल में बनती थी प्लानिंग
वन विभाग की टीम ने यूपी में दबोचे आरोपी, चीन के साथ तार जुड़ने के मिले सबूत
चंबा से मेपल पेड़ों के अवैध कटान का मामले के तार चीन से जुड़ गए हैं। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पकड़े गए छह आरोपियों ने इसका खुलासा किया है। आरोपियों से वन विभाग की चंबा टीम ने मेपल पेड़ों की गांठों से बने 13 उत्पाद पकड़े हैं। आरोपियों से सात लाख से अधिक की नकदी भी बरामद की है। अनुमान लगाया जा रहा है कि नेपाली करेंसी भी आरोपियों से पकड़ी गई थी। फिलहाल, इसको लेकर अभी तक वन विभाग ने खुलासा नहीं किया है। चंबा से उत्तर प्रदेश और वहां से चीन तक इस मामले के तार जुड़ने से सरकार के ध्यान में भी यह मामला पहुंच गया है। अब सरकार भी मामले में आगामी दिनों में कोई निर्णय ले सकती है।
फिलहाल, चीन से मामले के तार जुड़ने के बाद वन विभाग ने अपनी जांच और भी गहनता से करनी शुरू कर दी है। सहारनपुर से पकड़े गए नेपाली मूल के लोगों ने पूछताछ में खुलासा किया है कि चीन से ही मेपल पेड़ों की गांठों के उत्पादों की मांग नेपाल पहुंचती थी।
