Himachal PradeshTribal

बर्फबारी का सितम: लाहुल के दो मरीज सेना के हेलिकाप्टर से किए एयरलिफ्ट, कुल्लू पहुंचाए दोनों

Spread the love

ट्राइबल टुडे न्यूज़
बर्फबारी के बीच लाहुल में फंसे दो मरीजों को आज राज्य सरकार ने वायु सेना के हेलिकाप्टर की मदद से एयरलिफ्ट कर भुंतर एयरपोर्ट पहुंचाया। बिलिंग गांव के एक बुजुर्ग को दो दिन पहले हर्टअटैक आया था, जबकि के मजदूर गिर कर घायल हुए था।
प्रशासन और जन प्रतिनिधियों की अपील पर राज्य सरकार ने शनिवार को इन मरीजों को सेना के हेलिकॉप्टर से एयरलिफ्ट किया है। उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि दोनों मरीजों को आज एयरलिफ्ट कर कुल्लू पहुंचाया गया है। उधर, तिंदी और मयाड़ घाटी में भी तीन मरीजों को उपचार के लिए चिकित्सकों ने कुल्लू रेफर किया है।