हड़सर बलमुई रोड पर बोलेरो गाडी दुर्घटनाग्रस्त, चालक सहित दो युवकों की दर्दनाक मौत दो घायल
ट्राइबल टुडे न्यूज़ भरमौर
रविवार रात को हडसर बलमुई रोड पर देर रात करीब 10:00 बजे एक बोलेरो गाडी एचपी 46 2344 दुर्घटनाग्रस्त होने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसे में दो अन्य सवार घायल हो गए हैं। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है जिसे भरमौर में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज चंबा भेज दिया गया है। अन्य घायल युवक का नागरिक अस्पताल भरमौर में उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार रविवार को हडसर में कार्यक्रम में शामिल होने आए व्यक्ति को उक्त बोलेरो चालक अपने दोस्तों सहित छोड़ने के लिए बलमुई गए थे। वापस आते समय दराटी पुल हड़सर के समीप गाड़ी अनियंत्रित होकर पैराफिट से टकराने के बाद लगभग 40 फुट गहरी खाई में गिर गई।जिसके कारण चालक राकेश कुमार पुत्र बद्री अश्विनी कुमार पुत्र बेहमी राम गांव डाकघर हड़सर की मौके पर ही मौत हो गई। गाड़ी चालक राकेश कुमार पुत्र बद्री चला रहा था। वही अश्वनी कुमार पुत्र रोशन लाल गांव हडसर को हादसे में गंभीर चोटे आई हैं जिसका नागरिक अस्पताल भरमौर में उपचार चल रहा है। वही गाड़ी में सवार अनिल कुमार पुत्र कृष्ण कुमार गांव सेरी डाकखाना भरमौर हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसको प्राथमिक उपचार भरमौर में करने के बाद मेडिकल कॉलेज चंबा रैफर कर दिया गया है। सोमवार को मृतिकों का सिविल अस्पताल भरमौर में पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
रविवार को हुए इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।
