Politics

शत्रुघ्न सिन्हा की उम्मीदवारी पर बीजेपी ने घेरीं ममता; कहा, इनसे भरी पड़ी है तृणमूल कांग्रेस

Spread the love

ट्राइबल टुडे न्यूज़
टीएमसी ने पश्चिम बंगाल की सभी 42 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। टीएमसी ने एक बार फिर शत्रुघ्न सिन्हा पर भरोसा जताया है। पार्टी ने उन्हें आसनसोल सीट से उम्मीदवार बनाया है। हालांकि, बीजेपी ने अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा को टिकट दिए जाने पर निशाना साधा है। बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए टीएमसी की लोकसभा उम्मीदवारों की लिस्ट पर सवाल उठाए।
उन्होंने कहा कि टीएमसी रील और रियल लाइफ में रेपिस्ट से भरी पड़ी है। उन्होंने लिखा कि यह हैं आसनसोल से टीएमसी के उम्मीदवार। टीएमसी रील और रियल लाइफ में रेपिस्ट से भरी पड़ी है, वास्तविक (शाहजहां शेख की तरह)। आश्चर्य की बात यह है कि ममता बनर्जी ने शत्रुघ्न सिन्हा को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर महिला सशक्तिकरण अभियान में शामिल होने के लिए नहीं कहा।