Himachal PradeshPolitics

चुनाव से पहले सौंपे जाएंगे दायित्व, कांग्रेस हाईकमान ने मांगी ब्लॉक पदाधिकारियों की सूची

Spread the love

ट्राइबल टुडे न्यूज़
प्रदेश कांग्रेस ने ब्लॉक और जिलों में गठित कमेटियों की सूची तलब की है। जिलाध्यक्ष इन सूचियों को एक सप्ताह में शिमला भेजेंगे। सूची में शामिल सभी पदाधिकारियों को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर काम बांटे जाएंगे। यह बात संगठन महामंत्री रजनीश किमटा ने कही। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में इसे जो भी जिम्मेदारी या दायित्व सौंपा गया है, उसे उन्हें हर हाल में पूरी निष्ठा के साथ पूरा करना होगा। चुनाव की घोषणा के साथ ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित सभी मंत्री और पार्टी नेता चुनाव प्रचार के लिए मैदान में डट जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त केंद्रीय आलाकमान से भी राष्ट्रीय नेता प्रदेश में चुनाव रैलियों को संबोधित करेंगे। श्री किमटा ने कहा है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस सरकार मजबूती के साथ खड़ी है।
चुनाव परिणामों के बाद बेहतर कार्य करने वाले पदाधिकारियों, बूथ और बीएलए को भी पार्टी की ओर से सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश में कांग्रेस सरकार पूरी तरह मजबूत है और प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस अपनी जीत का परचम लहराएगी। जिलाध्यक्षों और ब्लॉक अध्यक्षों से पूरे तालमेल के साथ कार्य करने और इसकी पूरी रिपोर्ट चुनाव घोषणा के साथ ही प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में स्थापित किए जाने वाले चुनाव वार रूम को भेजने को कहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार को अस्थिर करने का जो प्रयास कर रही है, उसमें उन्हें कोई भी सफलता नही मिलेगी।