डिग्री कॉलेज भरमौर के छात्रों ने सड़क सुरक्षा पर भरमौर बाजार में निकाली रैली….
ट्राइबल टुडे न्यूज़
भरमौर:वीरवार को राजकीय महाविद्यालय भरमौर में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत एक रैली का आयोजन किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य कम उम्र में ही छात्रों को सड़क सुरक्षा के मुद्दे पर जागरूक करना था कार्यक्रम में प्रथम दिन मुख्य अतिथि के रूप में कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर हेमंत पाल ने बच्चों को सड़क सुरक्षा पर संबोधित किया इसके अलावा भरमौर थाना के प्रवेश कुमार एवं उनके सहयोगी भी इस मौके पर उपस्थित रहे इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें भाषण में ज्योति, अदिति, व मनीष क्रमशः प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर रहे पोस्टर एवं स्लोगन में नवीन, मोनिका, अंजलि और प्रियंका विजेता रहे।
