विधानसभा क्षेत्र भरमौर के अंतर्गत होगा त्रिदेव सम्मेलन : विनोद कुमार
ट्राइबल टुडे भरमौर
भारतीय जनता पार्टी मंडल भरमौर के सभी 113 बूथों के सम्मानित त्रिदेव ग्राम केंद्र प्रमुख, प्रभारी जॉन प्रमुख व प्रभारी का सम्मेलन 17-03-2024 सोमवार को भरमौर में रखा गया है अतः सभी अपेक्षित श्रेणी से विनम्र निवेदन है कि उपरोक्त तिथि को भरमौर में पहुंचकर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें संगठनिक आदेशानुसार इस सम्मेलन में सभी दायित्वान पदाधिकारिओं की 100% हाजरी बहुत जरूरी है.इसके साथ साथ मंडल तथा मोर्चों के पदाधिकारीयों से विनम्र निवेदन है कि आप सभी भी इस सम्मेलन की गरीमा को ध्यनार्थ रखते हुए व्यवस्था में उपस्थित रहें तथा अपने अपने बूथों के त्रिदेवों को सम्मेलन के लिए सम्पर्क करें व सम्मेलन स्थान पर पहुँचाने में उनका सहयोग करें ! इस सम्मेलन में प्रदेश भाजपा महामंत्री बिहारी लाल शर्मा भरमौर के विधायक डाक्टर जनक राज कांगड़ा चम्बा संसदीय क्षेत्र के पूर्ण कालिक विस्तारक राजपाल भाजपा जिला अध्यक्ष धीरज नरयाल तथा अनुसूचित जनजाति प्रदेशाध्यक्ष अनिल ढकोग जी की गरिमापूर्ण उपस्थिति हम सभी को गौरवान्वित करेगी .सम्मेलन स्थान-:रुमी पैलेस भरमौर
दिनांक-:17-03-2024
समय-: प्रातः 10:00बजे
आपका शुभेषु
विनोद कुमार अध्यक्ष
भाजपा मण्डल भरमौर संजय ठाकुर
मिडिया सह प्रभारी
भाजपा मण्डल भरमौर
