BharmourTribal

भरमौर के प्राथमिक स्कूल कुठार में नहीं पहुंचे अध्यापक, ग्रामीणों ने स्कूल भवन में लटके तालों का वीडियो किया वायरल,

Spread the love

ट्राइबल टुडे भरमौर
वी ओ– जनजातीय क्षेत्र भरमौर में लाचार शिक्षा प्रणाली का एक वीडियो शोशल मिडिया में वायरल हो गया है शनिवार को भरमौर के विधायक डॉक्टर जनक राज के शोशल मिडिया एकाउंट में दो वीडियो पोस्ट हुई जिसमे क्षेत्र की ग्राम पंचायत बडग्राम के अंतर्गत आते राजकीय प्राथमिक स्कूल कुठार के बच्चे अध्यापकों का इंतजार बरामदे में कर रहे थे जबकि स्कूल भवन के सभी कमरों में ताले लटके हुए थे ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो उन्होंने वहां की स्थिति के दो वीडियो बनाकर शोशल मिडिया में डाल दिए वीडियो में ग्रामीण के रहे थे कि यहां पहले भी ऐसा होता रहा है उधर स्कूल का लगभग पूरा स्टाफ स्कूल से नदारद था लेकिन मिड डे मील वर्कर स्कूल पहुंची वो भी कमरों में ताला लगा होने के कारण क्या करती और बरामदे के एक कोने में बैठी हुई थी बहरहाल ग्रामीणों ने सरकार और भरमौर प्रशासन से मांग की है कि बच्चों दे भविष्य से खिलवाड़ करने वाले स्कूल स्टाफ पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए।