BharmourTribal

प्रोजेक्ट निर्माण में हो रही ब्लास्टिंग के चलते घर में आई दरारें, परियोजना प्रबंधक मुआवजा देने में कर रहे आनाकानी,

Spread the love

ट्राइबल टुडे भरमौर
जनजातीय क्षेत्र भरमौर में बन रही कुठेड़ हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट की बैराज साइट में की जा रही ब्लास्टिंग के चलते यहां के घरों में दरारें आ गई है और जब परियोजना प्रबंधकों से इस बावत मुआवजा मांगा जा रहा है तो वह आनाकानी कर रहे हैं परियोजना की बैराज साइट के साथ लगते झिकली कुठेड़ निवासी राजिंद्र कुमार ने बताया कि उनके घर के नीचे से कुठेड़ हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट की दो टनले गुजरती है और इन टनल निर्माण में हुई ब्लास्टिंग के चलते उनके घर में दरारें आ गई है उनका कहना है कि उनकी पंचायत के साथ लगती लामू पंचायत में जिनके घरों में दरारें आई हुई थी उनको कम्पनी प्रबंधकों द्वारा मुआवजा दे दिया गया है लेकिन उन्हें मुआवजा देने में आनाकानी की जा रही है उन्होंने भरमौर प्रशासन से मांग की है कि उन्हें भी उचित मुआवजा दिया जाए।