Himachal Pradesh

नरदेव सिंह कंवर ने संभाला भवन एवं अन्य निर्माण, कामगार कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष का कार्यभार

Spread the love

ट्राइबल टुडे शिमला
हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने आज यहां अपना पदभार ग्रहण किया। जिला कांगड़ा की तहसील ज्वालामुखी के गांव लुथान से संबंध रखने वाले नरदेव सिंह कंवर इस बोर्ड के 9वें अध्यक्ष बने हैं।
उन्होंने अध्यक्ष पद के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने साधारण परिवार से संबंध रखने वाले व्यक्ति को इतने महत्वपूर्ण पद का कार्यभार सौंप कर उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी से नवाज़ा है। वह कर्त्तव्यनिष्ठा के साथ इस जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार की कार्यप्रणाली आम जन के कल्याणार्थ रही है, जिसमें बच्चों, महिलाओं, किसानों एवं वृद्धजनों सहित सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि यह बोर्ड भी आम जन से संबंधित बोर्ड है और वह बोर्ड से संबंधित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से इस जिम्मेदारी को वह बखूबी निभाने का प्रयास करेंगे।