भरमौर में लंगूरों के हमले से परेशान बागवानों ने सेब के बागीचे किए उनके हवाले

ट्राइबल टुडे
भरमौर:जनजातीय क्षेत्र भरमौर में इस बार लंगूर सेब के बगीचों को बुरी तरह से नुकसान पहुंचा रहे है इनकी दहशत का आलम यह है कि अब इनसे परेशान होकर कई गांवों के बागवानों ने अपने सेब के सैंकड़ों पौधो को इन लंगूरों के स्पूर्द कर दिया है बागवानों का कहना है कि इससे पहले यह लंगूर ग्रामीण क्षेत्रों में नही बल्कि रावी नदी के दूसरी और रहते थे लेकिन जब से रावी नदी का पानी जीएमआर जल विद्युत परियोजना के निर्माण के बाद टनल में डाला गया है तब से रावी नदी का पानी सूख गया है और यह लंगूर आसानी से नदी को पार कर सेब के बागीचों को नुकसान पहुंचा रहे है। वर्तमान में क्षेत्र के बागवानों को इन लंगूरों के हमलों से बचाना बहुत बड़ी चुनौती बन गई है बता दें कि इससे पहले भी यह लंगूर सेब के बगीचों को नुकसान पहुंचाते थे लेकिन इस बार लंगूरों की संख्या अत्याधिक होने के कारण बागवानों की नाक में दम कर रखा है बहरहाल क्षेत्र में लंगूरों के हमलों के चलते कई सेब के बागीचे उजड़ चुके है और कई दूसरे भी बर्बादी के कगार पर पहुंच गए हैं।
