BharmourTribal

महाविद्यालय भरमौर में विद्यार्थियों को मतदान के प्रति किया जागरूक

Spread the love

ट्राइबल टुडे भरमौर
मतदाता को जागरूक करने के लिए पुरे भारतवर्ष में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। ऐसे में सोमवार को राजकीय महाविद्यालय भरमौर में विद्यार्थियों को “मतदान के महत्व” के बारे में जागरूक किया। इस मौके पर महाविद्यालय भरमौर के प्रचार्य डॉक्टर हेमंत पाल ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की। बतौर मुख़्यतिथि पहुंचे प्रचार्य हेमंत पाल को नेहरू युवा केंद्र भरमौर ब्लॉक के स्वयंसेवी मनीष ठाकुर ने स्मृति चिन्ह भेट देकर कार्यक्रम का शुभारंम किया।
इस अवसर पर स्वीप नॉडल ऑफिसर प्रो. स्वरुप कुमार ने बच्चों को मतदान के महत्त्व के बारे में जानकारी मुहैया करवाई और बच्चों को आने वाले लोकसभा चुनाव के बारे में भी जागरूक भी किया। इस अवसर पर स्वीप नॉडल ऑफिसर प्रो. स्वरुप कुमार ने छात्र-छात्रों को चुनाव में बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान कार्यक्रम में भारी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया एवं प्रो. स्वरुप कुमार ने आगामी होने वाले चुनावों में पूरी ऊर्जा के साथ मत करने का बच्चों से आह्वाहन किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के स्टॉफ सहित लगभग 150 बच्चों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
कार्यक्रम में “मतदान के महत्व , विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। भाषण प्रतियोगिता में आदिति ठाकुर ने जबरदस्त भाषण देते हुए प्रथम स्थान, मनीष ने दूसरा व समीर ने त्रितिय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को मुख्यतिथि तथा नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवी मनीष ठाकुर द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।