Himachal Pradesh

ऑनलाइन ट्रेडिंग से ठगे 61.72 लाख, धर्मशाला के योल और सिद्धबाड़ी के व्यक्ति को शातिरों ने बनाया शिकार

Spread the love

ट्राइबल टुडे
साइबर ठगों ने धर्मशाला के दो लोगों से 61.72 लाख रुपए की बड़ी ठगी को अंजाम दिया है। धर्मशाला के योल के एक व्यक्ति ने ऑनलाइन ट्रेडिंग पर 53 लाख 50 हजार रुपए लूटा दिए हैं। इसके साथ ही सिद्धबाड़ी के व्यक्ति से भी ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर सवा आठ लाख रुपए की चपत लगाई है। घर बैठे दोगुना पैसे के लालच के चक्कर में करोड़ों की लूट के मामले सामने आ रहे हैं। बावजूद इसके लोग लगातार लालच का शिकार हो रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ताओं को फेक वेबसाइट और ऑनलाइन टे्रडिंग के नाम पर लाखों रुपए की चपत लगाई गई है, जब उन्हें ठगी का एहसास हुआ तो उन्होंने नोर्थ जोन साइबर थाना धर्मशाला में शिकायत दर्ज करवाई है। दोनों ही मामलों में शिकायतकर्ताओं ने करीब 30 ट्रांजेक्शन के माध्यम से शातिरों के अलग-अलग खातों में राशि जमा करवाई है।
योल निवासी एक व्यक्ति को से 53 लाख 50 हजार रुपए की चपत लगाई है। दूसरे मामले में धर्मशाला के समीप सिद्धबाड़ी निवासी व्यक्ति से आठ लाख 22 हजार 250 रुपए की ठगी की गई है। ऑनलाइन ट्रेडिंग के चक्कर में व्यक्ति ठगों के जाल में फंस गया। ठगों ने उसे अच्छी कमाई का प्रलोभन दिया, जिसके चलते व्यक्ति ने आठ ट्रांजेक्शन के माध्यम से ठगों के खाते में आठ लाख 22 हजार 250 रुपए की राशि जमा करवा दी। साइबर पुलिस थाना धर्मशाला के एएसपी प्रवीन धीमान ने योल व सिद्धबाड़ी के दो लोगों से हुई ठगी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।