chambaHimachal Pradesh

बकाण-धरवेटा मार्ग पर पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से 60 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

Spread the love

ट्राइबल टुडे चंबा
बकाण-धरवेटा मार्ग पर पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से 60 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन हादसे में दो लोगों को चोटे आई। घायलों की पहचान चालक राजेश राणा पुत्र संडेरा डाकघर सामरा तहसील व जिला चंबा और संदीप सिंह के रूप में हुई है। जिन्हें मेडिकल कॉलेज चंबा में उपचार के लिए पहुंचाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को घर भेज दिया गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों के ब्यान कलमबदध कर अपने स्तर पर मामले की जांच आरंभ कर दी है।
प्राप्त जानकारी अनुसार वीरवार देरशाम राजेश राणा पिकअप वाहन को लेकर बकाण से धरवेटा के लिए रवाना हुआ। उसके साथ वाहन में संदीप सिंह भी मौजूद था। जड़ा नामक स्थान पर पहुंचने पर अचानक वाहन अनियंत्रित होकर सडक से नीचे गहरी खाई में जा गिरा। जिससे दोनों सवारों को चोटे आई। वाहन गिरने की आवाज सुन कर ग्रामीण दौड़े-दौड़े मौके पर पहुंचे। उन्होंने खाई में उतर कर घायलों को जैसे-तैसे कर सड़क तक पहुंचाया। जहां से उन्हें निजी वाहन के जरिए मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया। मेडिकल कॉलेज चंबा में घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद घर भेज दिया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ विपन शर्मा ने बताया कि वाहन हादसे में घायल दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद भेज दिया गया है।