सुसाइड नोट तो एक बहाना है… असल में किसी न किसी कातिल को बचाना है…
एसपी चंबा के कार्यालय के शॉट्स..
सीसीटीवी के फाइल शॉट्स…
बाइट:-लापता लड़की के पिता देश राज…
ट्राइबल टुडे
गत दो सप्ताह पहले एक लड़की द्वारा रावी नदी में छलांग लगाने का मामला अभी तक नही सुलझ पाया है। बताते चले कि जिला प्रशासन और पुलिस की लाख कोशिशों के बाबजूद भी उस लड़की को नही तलाशा जा सका है। आज लड़की के पिता द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक को लिखी एक दुर्खास्त में यह अपील की गई है कि जब मेरी लड़की घर से गई थी तो उसने कोई सुसाइड खत नही लिखा था पर अचानक से आज 15, दिनों के बाद पुलिस मेरी लड़की के हाथों से लिखे सुसाइड नोट को दिखाने में जुटी हुई है। हालंकि पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए लड़की के पिता को यह आश्वासन दिलवाया है कि उनको पूरा इंसाफ मिलेगा। बरहाल बेटी की जुदाई को लेकर लड़की के माता पिता का रो रोकर बुरा हाल है। वह लोग पुलिस से गुहार लगा रहे है कि उनकी लड़की चाहे वह जिंदा हो या फिर नही उसको ढूंढने में उनकी फिर से मदद करे।
