Himachal Pradesh

आतंकी रिंदा गैंग से जुड़े कसोल ब्लास्ट के तार, आरोपियों ने पूछताछ में किया खुलासा, कुल्लू लाए जाएंगे दोनों

Spread the love

ट्राइबल टुडे
पंजाब में गिरफ्तार दो आरोपियों ने पूछताछ में किया खुलासा, कुल्लू लाए जाएंगे दोनों
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला की मणिकर्ण घाटी के कसोल में हुए कार आईईडी ब्लास्ट मामले के तार अब आतंकी रिंदा से जुड़ गए हैं। करीब दो साल पहले जनवरी, 2022 में मणिकर्ण घाटी के कसोल में कार ब्लास्ट हुआ था। कार आईईडी ब्लास्ट मामले के तार अब आतंकी रिंदा से जुड़ गए हैं। फाजिल्का पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक आतंकवादी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इसमें आतंकवादी हरविंद्र सिंह उर्फ रिंदा के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार उक्त दोनों कसोल आईईडी ब्लास्ट मामले में शामिल थे, जिनसे अभी पूछताछ जारी है। गौर हो कि कसोल में कार ब्लास्ट के मामले की जांच के लिए दिल्ली से एनआईए, एनएसजी और आईबी के नौ विशेषज्ञ अधिकारियों की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया था।
शीर्ष जांच एजेंसियों के विशेषज्ञों ने घटना स्थल पर दर्जनों साक्ष्यों के सैंपल लिए और आसपास के 20 से अधिक लोगों से पूछताछ की। प्रारंभिक जांच में जिटेलिन विस्फोटक सामग्री के उपयोग की आशंका जताई गई थी। अबोहर पुलिस ने गश्त के दौरान दो लोगों को थाना मुलांपुर गरीबदास एसएएस नगर मोहाली निवासी रवीतेज और थाना ब्लाक माजरी एसएएस नगर निवासी बलविंदर सिंह को एक पिस्तौल व दो कारतूस सहित काबू किया था। पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए इन दोनों आरोपियों को कुल्लू पुलिस द्वारा कुल्लू लाया जाएगा। कई अहम खुलासे हो सकते हैं।