Himachal PradeshPolitics

प्रतिभा सिंह को हटाने के लिए हाइकमान को चिट्ठी, चुनाव लडऩे से इनकार के बाद विधायकों ने खडग़े को भेजा खत

Spread the love

ट्राइबल टुडे
प्रतिभा के चुनाव लडऩे से इनकार के बाद विधायकों ने खडग़े को भेजा खत

प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के चुनाव लडऩे से इनकार के बाद अब पार्टी में उनके खिलाफ आवाज उठना शुरू हो गई है। प्रदेश के विधायक हाईकमान के पास प्रतिभा सिंह को पद से हटाने की बात रख रहे हैं। इस संदर्भ में एक पत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े को भेजा गया है। इस पत्र के माध्यम से संगठनात्मक गतिविधियों की कमी, विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में प्रदेशाध्यक्ष के कम दौरे और लोकसभा चुनाव लडऩे से ऐन मौके पर इनकार करने जैसी बातों का भी उल्लेख किया गया है। गौरतलब है कि प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने हाल ही में दिल्ली से लौटने के बाद मंडी सीट से चुनाव न लडऩे का ऐलान किया था।
उन्होंने फील्ड में संगठनात्मक गतिविधियों की कमी और कार्यकर्ताओं को सरकार में उचित स्थान न मिल पाने की भी बात कही थी। हालांकि उन्होंने इस दौरान छह विधानसभा में उपचुनाव होने और इसमें संगठन को पूरी ताकत से जुटने की भी बात कही थी। हालांकि अब इस पत्र में सामने आने के बाद प्रतिभा सिंह के लिए आगामी दिनों में रास्ते मुश्किल से भरे हो सकते हैं। हालांकि अभी तक हाईकमान की तरफ से इस विषय पर कोई फैसला सामने नहीं आया है। प्रदेश में पहले ही कांग्रेस सरकार संकट झेल रही है और ऐसे में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले प्रदेशाध्यक्ष को बदला जाता है तो पार्टी के लिए बड़ा झटका हो सकता है। फिलहाल, पत्र को लेकर सियासी गलियारों में नई चर्चा को जन्म दे दिया है।