कुल्लू के पिरड़ी में मकान राख; आग से सामान-गहने-नकदी स्वाह, 15 लाख का नुकसान

ट्राइबल टुडे कुल्लू
जिला मुख्यालय कुल्लू से चार-पांच किलोमीटर दूर स्थित पिरड़ी में अचानक एक मकान में आग लग गई। दो मंजिला मकान में आग लगने से प्रभावित परिवार को भारी नुकसान हुआ है। यह घटना गुरुवार सुबह साढ़े नौ बजे से पहले पेश आई है। लोग घटना स्थल पर एकत्रित हुए और आग बुझाने के प्रयास में जुटे। वहीं, इसकी सूचना अग्रिशमन केंद्र कुल्लू को दी गई। अग्रिशमन केंद्र कुल्लू से टीम वाहन लेकर घटना स्थल पर आठ मिनट में पहुंची। कर्मचारियों ने कड़ी मशक्त के साथ आग पर काबू पाया और अन्य संपत्ति को जलने से बचा लिया गया है। अग्रिशमन केंद्र कुल्लू के फायर ऑफिसर प्रेम भारद्वाज ने कहा कि यह घर प्रशांत ठाकुर निवासी पिरड़ी का था।
मकान के कमरे, दरबाजे, खिड़कियां, किचन सहित बिस्तर, आभूषण और नकदी भी जल गई है। आग की घटना में 15 लाख की संपत्ति राख होने का अनुमान लगाया गया है। उन्होंने कहा कि कड़ी मशक्त के साथ आग पर काबू पाते हुए 50 लाख की संपत्ति को आग लगने से बचा लिया गया है। आग की घटना कोई जानी नुकसान नहीं है। उन्होंने बताया कि यह घटना अग्रिशमन केंद्र कुल्लू से पांच किलोमीटर दूर घटी थी। दमकल कर्मचारियों के अनुसार मकान की दूसरी मंजिला में आगजनी की घटना में सभी कमरों के दरवाजे, खिड़कियां, बिस्तर, नकदी पैसे और जेबरात सहित किचन का सारा सामान जलकर राख हो गया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
