एक साथ तीन बच्चों की किलकारियां, नालागढ़ के त्रिहान अस्पताल में तीनों नवजात शिशु स्वस्थ

ट्राइबल टुडे नालागढ़
ईश्वरके रंग भी निराले हैं। कई माता पिता उम्र भर बच्चों के लिए तरसते हैं और किसी परिवार को एक साथ तीन बच्चों की खुशी मिलती है। इन दिनों बद्दी के बिलांबाली लुबाना निवासी रिंकू के घर तीन बच्चों की किलकारियां गूंज रही हैं। भगवान ने दो बेटियां और एक बेटा रिंकू और उसकी पत्नी अनमोल की झोली में डाला है और पूरा परिवार बच्चों के जन्म की खुशियां मना रहा है। रिंकू की पत्नी अनमोल ने नालागढ़ के त्रिहान अस्पताल में तीन बच्चों को जन्म दिया। अस्पताल में पांच दिन डा. वीरेंद्र त्रिहान की निगरानी में रहने वाले तीन नवजात शिशु पूरी तरह स्वस्थ हैं।
रिंकू की पत्नी की यह दूसरी डिलिवरी है, जिस दौरान उसने तीन बच्चों को जन्म दिया। रिंकू के पास पहले डेढ़ वर्ष का बेटा है और अब उसके घर दो बेटियों और एक बेटे ने जन्म लिया। बिलांबाली लुबाना निवासी रिंकू ने बताया के नालागढ़ के त्रिहान अस्पताल में उसकी पत्नी अनमोल ने तीन बच्चों को जन्म दिया।
