Himachal PradeshShimla

शिमला में पुलिस ने धरे नशे के सप्लायर, चार आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

ट्राइबल टुडे शिमला
हरियाण पुलिस के पूर्व कर्मी सहित चार आरोपी गिरफ्तार
शिमला पुलिस ने नशा माफिया कड़ा प्रहार किया है। शिमला पुलिस ने 24 की कार्रवाई में तीन अंतरराज्यीय चिट्टा तस्करों और मतियाना के पास एक चरस तस्कर को गिरफ्तार किया है। शिमला ने नशा तस्करों में हरियाणा के पूर्व पुलिस कर्मी के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि नशे की खेप के साथ पकड़े गए आरोपी मेन सप्लायर हैं। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने नशे की खेप छुपाने के लिए कार को मोडीफाई करवाया था कि पुलिस को चिट्टा ढूंढने में चार घंटे का वक्त लग गया। एसपी संजीव गांधी के आने के बाद शिमला पुलिस ने जिलाभर में नशा माफिया पर पुरी तरह से शिकंजा कस दिया है। शिमला पुलिस ने इस साल में तीन माह में 120 ड्रग पेडलरों को गिरफ्तार किया है। शिमला पुलिस ने आईएसबीटी शिमला के पास दिल्ली के एक युवक को 17.58 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पकंज निवासी दिल्ली उम्र 27 साल के रूप में हुई है। इसके अलावा शिमला पुलिस ने मतियाना के पास एक युवक को 447.42 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान करण बहादुर खतरी उम्र 35 साल निवासी गांव तीर तहसील ठियोग जिला शिमला के रूप में हुई है। इसके अलावा शिमला के ठियोग उपमंडल के तहत फागु में पुलिस ने हेरोइन के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच लाख रुपए की कीमत की हेरोइन बरामद की है। चिट्टे के साथ पकड़े गए दोनों आरोपी हरियाणा के रहने वाले हैं और कार में सवार होकर हेरोइन बेचने की फिराक में थे। ठियोग पुलिस की टीम को गुप्त सूचना मिली थी