प्रदेश में कब से शुरू होगी गेहूं की खरीद, जानिए
विभाग के पोर्टल पर अब तक 31 किसानों ने करवाया पंजीकरण, 2275 प्रति रुपए न्यूनतम समर्थन मूल्य
ट्राइबल टुडे
प्रदेश में किसानों से गेहूं की फसल खरीदने के लिए विभाग की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रदेश के गेहूं खरीद केंद्रों में चार अप्रैल से किसानों से गेहूं की खरीद शुरू हो जाएगी। किसानों ने गेहूं की फसल बेचने के लिए विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण करवाना शुरू कर दिया है। अभी तक 31 किसानों ने गेहूं की फसल बेचने के लिए विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण करवाया है। राज्य नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा किसानों से गेहूं की फसल की खरीद की जाएगी। विभाग द्वारा दस हजार मीट्रिक टन गेहंू की फसल खरीदने का लक्ष्य तय किया है। प्रदेश में किसानों से गेहंू की फसल की खरीद करने के लिए दस गेहूं खरीद केंद्र बनाए गए हैं। चार अप्रैल से केंद्रों में गेहूं की खरीद शुरू हो जाएगी।
गेहूं की खरीद प्रदेश में दस मंडियां बनाई गई हैं, जिसमें अनाज मंडी फतेहपूर, मीलवां, इंदौरा, रियाली, नगरोटा बगवां/टांडा कोहली जिला कांगड़ा, धौलाकुआं, पावंटा साहिब जिला सिरमौर, मार्केट यार्ड नालागढ़, मलपुर बद्दी जिला सोलन तथा मार्केट यार्ड टकारला, रामपुर जिला ऊना शामिल है। इस मंडियों के माध्यम से किसानों से गेहूं फसल की जाएगी। प्रदेश में किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य 2275 रुपए प्रति क्विंंटल तय किया है। किसान विभाग के पोर्टल पर जाकर अपनी फसल का ब्यौरा भरने के बाद किसानों का गेहंू की फसल बेचेने के लिए पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण के लिए 15 मार्च से पोर्टल खोल दिया है।
पोर्टल पर पंजीकरण करवाएं नंबर
विभाग के इस पोर्टल पर गेहूं खरीद से जुड़ी सभी तरह की जानकारी उपलब्ध हैं। प्रदेश के किसान विभाग के इस पोर्टल पर किसी कम्प्यूटर कैफे और किसी भी लोकमित्र केंद्र पर जाकर जा फिर मोबाइल फोन पर पोर्टल पर पंजीकरण करवा सकते हैं। पोर्टल पर पंजीकरण करवाने पर विभाग के पोर्टल पर किसानों को पंजीकरण करवाने के लिए आधार नंबर, बैंक खाता, फसल एवं भूमि सहित अन्य जानकारी अपलोड करनी होगी।
