BharmourHimachal PradeshTribal

शिक्षण संस्थानों में चलाई जाएंगी स्वीप गतिविधियां – कुलबीर सिंह राणा

Spread the love

एसडीएम एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी ने बैठक में दिए निर्देश

ट्राइबल टुडे भरमौर
एसडीएम एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी भरमौर कुलबीर सिंह राणा की अध्यक्षता में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्य एवं मुख्य अध्यापकों के साथ आज लघु सचिवालय पट्टी में एक बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में लोकसभा निर्वाचन-2024 के दौरान मतदान प्रतिशतता को बढ़ाने के लिए उन्होंने हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि एक विस्तृत स्वीप योजना को तैयार किया गया है तथा जल्द सभी संबंधित शिक्षण संस्थानों के प्रभारियों के साथ इसे साझा किया जाएगा ।
बैठक में मुख्यता रैली, डीबेट, पोस्टर मेकिंग, मतदाता निमंत्रण पत्र , भाषण इत्यादि विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
उन्होंने कहा कि जिन स्कूलों में प्रोजेक्टर उपलब्ध हैं वह अपने स्कूलों में प्रोजेक्टर के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम भी बच्चों को दिखा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि मिशन-414 के तहत व मिशन 22 गोइंग टू 72 के तहत चिन्हित किए गए मतदान केन्द्रों में विशेष प्राथमिकता रखी जाए।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार निर्वाचन सुनील शर्मा एवं विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के प्रधानाचार्य एवं मुख्य अध्यापक उपस्थित रहे ।