बैसाखी के दिन केलंग मंदिर के कपाट खुलने के उपलक्ष्य पर बैठक आयोजित
बैठक की अध्यक्षता एसडीएम भरमौर कुलबीर सिंह राणा ने की
समारोह की उचित व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया
ट्राइबल टुडे भरमौर
एसडीएम भरमौर कुलबीर सिंह राणा की अध्यक्षता में 13 अप्रैल को बैसाखी के दिन केलंग मंदिर के कपाट खुलने के उपलक्ष्य पर आज लघु सचिवालय पट्टी के सभागार में बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम ने समारोह की व्यवस्था के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग को हड़सर से लेकर कुगति सड़क मार्ग और कुगति से केलंग मंदिर के पैदल रास्ते की मुरम्मत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कुगति बस स्टैंड के पास मोबाइल शौचालय स्थापित करने को भी कहा।
बैठक में उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोग मंदिर में दर्शन के लिए आते हैं उन्हें आवाजाही के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े।
उन्होंने विद्युत विभाग को कुगति गांव और केलंग मंदिर में समारोह के दौरान बिजली की उचित व्यवस्था को बनाए रखने के लिए भी निर्देशित किया।
बैठक में उन्होंने जल शक्ति विभाग को केलंग मंदिर के लिए पीने के पानी की उचित व्यवस्था व मोबाइल शौचालय को भी पानी की व्यवस्था करने बारे और उन्हें सुचारू रूप से चलाने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने थाना प्रभारी को 12 अप्रैल को दोपहर से लेकर 13 अप्रैल तक कुगति बस स्टैंड पार्किंग व कुगति गांव और मंदिर में कानून की उचित व्यवस्था को बनाए रखने के लिए भी निर्देश दिए।
उन्होंने मंदिर कमेटी को शौचालय की विशेष रूप से साफ सफाई व्यवस्था व मंदिर परिसर की साफ सफाई के बारे में भी उचित व्यवस्था बनाए रखने को कहा।
बैठक में आए सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि सभी प्रकार की व्यवस्था सुचारू रूप से हो और आने वाले भक्तों को किसी भी प्रकार की कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इस समारोह को पर्यटकों के लिए विकसित करने के लिए भी भरपूर प्रयास किए जाएंगे ।
बैठक में तहसीलदार तेजराम ,पुलिस निरीक्षक हरनाम सिंह ,लोक निर्माण, विघुत विभाग और जल शक्ति विभाग के अधिकारियों सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
