BilaspurCrimeHimachal Pradesh

बिलासपुर में नाबालिग छात्रा से रे*प, मामला दर्ज

Spread the love

स्कूल में एनएसएस कैंप के दौरान साथी युवक ने बनाया हवस का शिकार
कार्यालय संवाददाता-बिलासपुर
ट्राइबल टुडे बिलासपुर

जिला बिलासपुर के अंतर्गत एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने नाबालिग की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नाबालिग एक शैक्षणिक संस्थान की छात्रा है। कुछ समय पहले शैक्षणिक संस्थान में एनएसएस शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के दौरान नाबालिग ने उसके साथ ही पढऩे वाले नाबालिग पर जबदस्ती शारीरिक संबंध बनाने के आरोप लगाए हैं। पीडि़त नाबालिग का कहना है कि उसकी मुलाकात उसी के स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र के साथ हुई। उनके स्कूल में एक हफ्ते तक शिविर का आयोजन किया गया। रात के समय स्कूल में ही रहते थे, लेकिन इस दौरान उसके साथ इस छात्र द्वारा जबरदस्ती संबंध बनाए। वहीं, वह इस छात्र की हरकत से डर गई थी। साथ ही अपने परिजनों को भी इस बारे में कुछ नहीं बताया।
लेकिन जब उसकी तबीयत कुछ दिन पहले बिगड़ी, तो इस छात्र ने उसे कोई दवाई लाकर दी, जो उसने खा ली। इससे उसके पेट में जोर का दर्द उठा। परिजन उसे एम्स बिलासपुर उपचार के लिए ले आए। यहां पर उसने अपनी बात परिजनों को बताई। उधर, अस्पताल प्रशासन की ओर से पुलिस को भी इस बारे में सूचित किया गया। पुलिस भी मौके पर पहुंची और कार्रवाई की। इस पीडि़ता ने आरोप लगाया है कि उसके साथ उसी के स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र ने जबरदस्ती शरीरिक संबंध बनाए हैं। डीएसपी हैडक्वार्टर मदन धीमान ने बताया कि पुलिस ने पीडि़त नाबालिगा की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।