NationalPolitics

लोकसभा चुनाव : यूपी के पूर्व डीजीपी विजय कुमार भाजपा में शामिल, पत्नी ने भी उठाया बीजेपी का झंडा –

Spread the love

ट्राइबल टुडे

लखनऊ : लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी विजय कुमार ने अपनी पत्नी के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पूर्व डीजीपी और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी विजय कुमार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल किया है। विजय कुमार के साथ उनकी पत्नी ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। ऐसे में बताया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी को कोई बड़ा पद भी दे सकती है। इसके बाद लखनऊ और उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।