नवरात्र पर मां के जयकारों से गूंज उठे शक्तिपीठ
ट्राइबल टुडे
चैत्र नवरात्र के पहले ही दिन हिमाचल के शक्तिपीठ मां के जयकारों से गूंज उठे हैं। हिमाचल ही नहीं, दूसरे राज्यों से आए श्रद्धालू सुबह-सवेरे ही मंदिरों में पहुंचकर लाइन में लग गए थे, ताकि नवरात्र के पहले दिन मां का आशीर्वाद लिया जा सके। मां बज्रेश्वरी देवी, ज्वालामुखी, श्रीचामुंडा, चिंतपूर्णी, मां श्रीनयनादेवी, बालासुंदरी, शूलिनी देवी सहित हिमाचल के समस्त मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। मंगलवार को जिला सोलन भी मां के जयकारों से गूंज उठा।
सोलन शहर के सभी मंदिरों में भक्तों कतारे नजऱ आईं। सबसे अधिक भक्त मां शूलिनी के मंदिर में शीश नावाने पहुंचे। भक्तों मां दुर्गा के जयकारों से साथ मंदिरों में पूजा अर्चना की और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए पूरे विधि-विधान से मंदिरों में सुबह से पूजा-अर्चना और उपासना करते नजर आए। बात दें कि जिला सोलन के मां के मंदिरो में सुबह से ही भक्त मां के चरणों में नतमस्तक हुए व सभी की खुशहाली की कामना की।
इसके अलावा जिला पुलिस द्वारा भी नवरात्र को लेकर सोलन शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में गश्त लगाई जा रही है। सोलन शहर के मां शूलिनी मंदिर, राम मंदिर, जटोली, मां दुर्गा मंदिर चंबाघाट सहित अन्य क्षेत्रों में भी लोगों की सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि नवरात्र को लेकर पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शहर के अधिक भीड़ वाले क्षेत्र में सीसीटीवी सहित पुलिस जवानों की सिविल तैनाती भी की गई है।
