chambaHimachal Pradesh

शाम को जानी थी पोते की बरात, बबरू बनाकर मनाई जा रही थीं खुशियां

Spread the love

संवाददाता विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे चंबा

चंबा। प्रभावित पुरुषोत्तम का परिवार शादी समारोह की तैयारियों में मशगूल था। शाम को पोते की बरात जानी थी।
बबरू बनाकर घर में दुल्हन आने की खुशियां मनाई जा रही थीं, लेकिन अचानक भड़की चिंगारी ने पल भर में सब कुछ राख कर दिया। प्रभावित परिवार आंखाें के सामने आशियाना जलते देखता रहा। अग्निकांड पुरुषोत्तम और उनके परिवार को कभी न भूलने वाले जख्म दे गया। ग्रामीण प्रभावित परिवार की मदद के लिए आगे खड़े दिखे। शिक्षा विभाग से बीईईओ रिटायर पुरुषोत्तम और शिक्षा विभाग से सीएचटी सेवानिवृत्त हुईं उनकी पत्नी ने जीवन भर की जमा पूंजी से पुश्तैनी शैली में लकड़ी से तीन मंजिला मकान बनाया था। इसमें करीब 32 कमरे थे। पूरा परिवार हंसी-खुशी एकसाथ रहता था। शुक्रवार को परिवार के सभी सदस्य में शादी समारोह की तैयारी में जुटे थे। किसी ने भी नहीं सोचा होगा कि चंद पलों में ही शादी की खुशियां मायूसी में बदल जाएंगी।