Himachal PradeshReligious

शक्तिपीठों में तीसरे नवरात्र 70 हजार ने नवाया शीश

Spread the love

संवाददाता विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

तीसरे नवरात्र पर 36.63 लाख नकद चढ़ावा
पांच शक्तिपीठों में चैत्र मेलों में खूब उमड़ रही भक्तों की भीड़
चैत्र नवरात्र के चौथे दिन प्रदेश के पांच शक्तिपीठों में 70 हजार श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में शीश नवाया। चैत्र नवरात्र मेलों में मंदिरों में मईया की विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। नवरात्र मेले के तीसरे दिन भक्तों ने 36 लाख 63 हजार 985 रुपए का नकद चढ़ावा मां के चरणों में चढ़ाया है। ऊना जिला के उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि चिंतपूर्णी मंदिर में नवरात्र मेले के चौथे दिन 13 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। तीसरे नवरात्र पर मंदिर न्यास को नौ लाख 50 हजार 120 रुपए चढ़ावे के रूप में प्राप्त हुए हैं।
वहीं, नयनादेवी मंदिर नवरात्र के चौथे दिन 23 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। नयनादेवी मंदिर अधिकारी विपिन ठाकुर ने बताया कि तीसरे नवारात्र पर मंदिर न्यास को 15 लाख 92 हजार 574 रुपए का नकद चढ़ावा प्राप्त हुआ है। ज्वाला जी मंदिर में तीसरे नवरात्र पर 17 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। मंदिर अधिकरी मनोहर लाल शर्मा ने बताया कि नवरात्र के तीसरे दिन मंदिर न्यास को सात लाख 72 हजार 339 रुपए नकद चढ़ावा प्राप्त हुआ है। इसके अलावा में कांगड़ा स्थित बज्रेश्वरी देवी मंदिर में छह हजार श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में माथा टेका। मंदिर अधिकरी मोहित रतन ने बताया कि नवरात्र मेले के तीसरे दिन मंदिर न्यास को तीन लाख 48 हजार 952 रुपए नकद चढ़ावा प्राप्त हुआ है। इसके अलावा चामुंडा देवी मंदिर में चौथे नवरात्र पर 11 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। मंदिर अधिकारी गिरीराज ठाकुर ने मंदिर न्यास की ओर से श्रद्धालुओं के बेहतर प्रबंध किए गए हैं।