चम्बा के सलूणी मे दुकान से पकड़ी 134 पेटी देसी और एक पेटी अंग्रेजी शराब
संवाददाता विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे सलूणी
दुकान से पकड़ी 134 पेटी देसी और एक पेटी अंग्रेजी शराब सलूणी बाजार मे दुकान में रखी 134 पेटी ऊना नंबर-वन और एक पेटी अंग्रेजी शराब की पुलिस टीम ने बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। किहार पुलिस थाना की टीम को गुप्त सूचना के आधार पर यह कामयाबी मिली। आरोपी की पहचान कुलदीप के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार पुलिस थाना किहार की टीम ने शुक्रवार सुबह गुप्त सूचना के आधार पर सलूणी बाजार में दुकान चला रहे व्यक्ति की दुकान में दबिश दी। पुलिस टीम ने दबिश के दौरान दुकान से 134 पेटी ऊना नंबर-वन और एक पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद की है। पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने खबर की पुष्टि की है। बताया कि पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।
